सीरिया कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए अमरीका को निमंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34291-सीरिया_कांफ़्रेंस_में_भाग_लेने_के_लिए_अमरीका_को_निमंत्रण
मास्को और अंकारा ने सीरिया संकट के समाधान से संबंधित कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए अमरीका को निमंत्रण देने का फ़ैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१७ १६:०० Asia/Kolkata
  • सीरिया कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए अमरीका को निमंत्रण

मास्को और अंकारा ने सीरिया संकट के समाधान से संबंधित कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए अमरीका को निमंत्रण देने का फ़ैसला किया है।

फ़िगारो समाचारपत्र की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और रूस का मानना है कि क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरिया संकट के बारे में 23 जनवरी को होने वाली कांफ़्रेंस में अमरीका की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

यह एेसी स्थिति में है कि राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार के धुर विरोधी अमरीका ने भी दावा किया है सीरिया संकट के समाधान के लिए रूस, तुर्की और ईरान के समर्थन में होने वाली वार्ता का वह स्वागत करता है।

ज्ञात रहे कि सीरिया में संघर्ष विराम के लागू होने के बाद सीरिया संकट के बारे में तीन पक्षीय वार्ता दिसंबर के अंतिम में आयोजित होगी। सीरिया 2011 से संकट का सामना रहा है जिसमें अब तक 3 लाख 10 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। (AK)