मेरी मदद के लिए आगे बढ़ोः अलबग़दादी की गुहार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34330-मेरी_मदद_के_लिए_आगे_बढ़ोः_अलबग़दादी_की_गुहार
दाइश प्रमुख और स्वंयभू ख़लीफ़ा अबूबक्र बग़दादी ने अपने समर्थकों से विनती की है कि वे बुरे समय में उसका साथ न छोड़ें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१७ ०६:०५ Asia/Kolkata
  • मेरी मदद के लिए आगे बढ़ोः अलबग़दादी की गुहार

दाइश प्रमुख और स्वंयभू ख़लीफ़ा अबूबक्र बग़दादी ने अपने समर्थकों से विनती की है कि वे बुरे समय में उसका साथ न छोड़ें।

अबुबक्र बग़दादी ने अधिक आतंकवादी से अधिक विस्फोट करने के लिए कुछ देशों से सहायता मांगी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश के प्रमुख ने आतंकवादियों के दो गुटों को फ़ार्स की खाड़ी के उन तटवर्ती देशों को भेजा है जिन्होंने दाइश को अस्तित्व देनेऔर फिर उसे बाक़ी रखने में हर संभव सहायता की है।  बग़दादी ने इन आतंकवादी गुटों के माध्यम से अपने समर्थक देशों से अपील की है कि मूसिल नगर को इराक़ी सेना से बचाए रखने के लिए वे उसकी आर्थिक तथा विस्फोटक पदार्थों से सहायता करें ताकि अधिक से अधिक बम विस्फोट करके मूसिल की ओर इराक़ी सेना की बढ़त को रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि मूसिल को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में इराक़ी सेना को लगातार सफलताएं मिल रही हैं।  इराक़ी सैनिकों की सफलता से दाइश के आतंकवाद बौखलाए हुए हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।  इस प्रकार दाइश की शक्ति कम हो रही है जिससे अलबग़दादी बहुत चिंतित है।