ब्रिटेन और यूएई ने शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34333-ब्रिटेन_और_यूएई_ने_शुरू_किया_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
ब्रिटेन और संयुक्त अरब इमारात ने परस्पर सैन्य सहयोग के उद्देश्य से रविवार को संयुक्त सैन्य अभयास आरंभ किया जिसका नाम है, "सी डैगर-2017"
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१७ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन और यूएई ने शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

ब्रिटेन और संयुक्त अरब इमारात ने परस्पर सैन्य सहयोग के उद्देश्य से रविवार को संयुक्त सैन्य अभयास आरंभ किया जिसका नाम है, "सी डैगर-2017"

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार यह सैन्य अभ्यास, संयुक्त अरब इमारात और ब्रिटेन के सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों की दस दिन की वार्ता के बाद आरंभ हुआ।  इससे पहले दिसंबर में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री और फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि रक्षा और स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में ये देश परस्पर सहयोग करेंगे।

संयुक्त अरब इमारात की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का लक्ष्य संयुक्त सैन्य अभियानों का प्रबंधन करके योजना बनाना और उन्हें लागू करना होगा।