2 फ़िलिस्तीनी युवक शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34444-2_फ़िलिस्तीनी_युवक_शहीद
इस्राईली जेल में क़ैद एक फ़िलिस्तीनी क़ैदी की मौत हो गई है, वहीं जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में स्थित बैतलेहम में इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१७ ०५:४० Asia/Kolkata
  • 2 फ़िलिस्तीनी युवक शहीद

इस्राईली जेल में क़ैद एक फ़िलिस्तीनी क़ैदी की मौत हो गई है, वहीं जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में स्थित बैतलेहम में इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया है।

सोमवार को बैतलेहम में इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया और 4 अन्य फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया।

सोमवार को ही इस्राईली जेल में क़ैद फ़िलिस्तीनी युवक महमूद बसीला की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई।

17 वर्षीय बसीला के पिता का कहना है कि उनके बेटे की उम्र बहुत कम थी और पिछले ढाई वर्षों से इस्राईली सेना ने उसे क़ैद कर रखा था। msm