मूसिल, दो कार बम धमाके, 14 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34459-मूसिल_दो_कार_बम_धमाके_14_लोगों_की_मौत
इराक़ी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से 90 प्रतिशत पूर्वी मूसिल को आज़ाद करा लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१७ ०९:२४ Asia/Kolkata
  • मूसिल, दो कार बम धमाके, 14 लोगों की मौत

इराक़ी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से 90 प्रतिशत पूर्वी मूसिल को आज़ाद करा लिया गया है।

लेफ़्टिनेंट जनरल अब्दुल ग़नी अल-असदी का कहना था कि इराक़ी बलों ने नबी यूनुस इलाक़े को भी आज़ाद करा लिया है, जहां एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल स्थित है।

इस बीच, मंगलवार को पूर्वी मूसिल में दो कार बम धमाके हुए हैं, जिसमें 1 सैनिक समेत कम से कम 14 आम नागरिकों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मूसिल अंतिम शहरी इलाक़ा है कि जो अभी तक पूर्ण रूप से दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद नहीं हुआ है।

मूसिल में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ी सेना लगातार प्रगति कर रही है, जिससे बौखलाकर तकफ़ीरी आतंकवादी आत्मघाती हमले कर रहे हैं और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। msm