यमन पर सऊदी अरब ने फिर प्रतिबंधित क्लस्टर बम बरसाए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34687-यमन_पर_सऊदी_अरब_ने_फिर_प्रतिबंधित_क्लस्टर_बम_बरसाए
यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमलों में कम से कम 15 यमनी हताहत या घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०१७ १५:४५ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब ने फिर प्रतिबंधित क्लस्टर बम बरसाए

यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमलों में कम से कम 15 यमनी हताहत या घायल हुए।

अलआलम के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने उत्तरी यमन के जौफ़ प्रांत पर प्रतिबंधित क्लस्टर बम बरसाए जिसमें कम से कम 15 यमनी हताहत या घायल हुए।

सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार गुरुवार को यमन के लहिज प्रांत के कहबूब और तइज़ प्रांत के वाज़ेइया इलाक़े पर बमबारी की।

सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के पश्चिमोत्तरी प्रांत सअदा के रोमादियात इलाक़े पर तीन बार बमबारी की। रिपोर्ट मिलने तक इन हमलों में संभावित जानी नुक़सान का उल्लेख नहीं हुआ था।

तइज़ प्रांत के उसैफ़ीरा और तअज़िया इलाक़ों पर सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों ने तोपख़ानों व मॉर्टर गोलों से हमला किया जिसमें एक नागरिक हताहत और कई घायल हुए जिसमें 2 महिलाएं भी हैं।

दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने सऊदियों के हमलों व अपराध के जवाब में दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत के जबल क़ैस इलाक़े में एक सैन्य वाहन को निशाना बनाया, जिसमें इस वाहन पर सवार सभी लोग मारे गए।

यमनी स्नाइपरों ने जीज़ान प्रांत के मअनक़ और क़र्न इलाक़ों में दो सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया।

इसी प्रकार यमनी संघर्षकर्ताओं ने तोपख़ानों से नजरान प्रांत के रक़ाबतुल हुम्र इलाक़े पर कार्यवाही की जिसमें कई सऊदी सैनिक घायल हुए। (MAQ/N)