अमरीका, बश्शार असद को रोके, दाइश को नहींः सऊदी अरब
सऊदी अरब के शाही परिवार के सदस्य तुर्की अलफ़ैसल ने कहा है कि अमरीकी सेनेटरों को इराक़ और सीरिया पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाए उस ख़तरे को ख़त्म करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए जो ख़तरा तुर्की अलफ़ैसल की नज़र में सीरियाई राष्ट्रपति ने पैदा किया है।
तुर्की अलफ़ैसल ने जो लंदन और वॉशिंग्टन में रियाज़ के राजदूत और सऊदी अरब की गुप्तचर संस्था के प्रमुख रह चुके हैं, डेवोस में विश्व आर्थिक सम्मेलन में एनबीसी से इंटर्व्यू में कहा, दाइश के बाक़ी रहने का कारण वह घटना है जो सीरिया में घट रही है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने इस समय सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद को उनके हाल पर छोड़ दिया है ताकि वह अपनी कार्यवाही करते रहें।
तुर्की अलफ़ैसल ने कहा कि अमरीका ने सीरिया में हस्तक्षेप में रूचि नहीं दिखाई बल्कि इराक़ और सीरिया में दाइश के आतंकियों पर ध्यान केन्द्रित कर रखा है।
तुर्की अलफ़ैसल ने दाइश को माफ़िया से उपमा देते हुए कहा कि यह गुट धार्मिक होने से ज़्यादा अपराधी है, क्योंकि इसके सदस्य चोरी और लूटमार में रूचि रखते हैं और इस आतंकवादी गुट में शामिल होने वाले ज़्यादा तर लोगों का लक्ष्य अधिक से अधिक धनोपार्जन है।
उन्होंने इसी प्रकार फ़िलिस्तीन की समस्या के बारे में कहा कि अरबों की ओर से शांति की पहल ऐसी हो कि फ़िलिस्तीनियों को वह भूमि मिल जाए जो उनका हक़ है। ऐसा करने से इस क्षेत्र की मुश्किल हल हो सकती है। (MAQ/N)