इराक़, प्रदर्शनकारियों ने बहरैनी राजदूत को निकालने की मांग कर दी
इराक़ में प्रदर्शनकारियों ने तीन बहरैनी युवाओं की सज़ाए पर रोष जातते हुए आले ख़लीफ़ा शासन के अपराधों की निंदा की और इराक़ी अधिकारियों से मांग की है कि वह इराक़ में बहरैनी दूतावास को बंद करे और बहरैनी राजदूत को देश से निकाल दे।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के दक्षिणी शहर बसरा में प्रदर्शनकारियों ने तीन बहरैनी युवाओं के परिजनों से जिन्हें रविवार को आले ख़लीफ़ा शासन ने गोली मार कर मौत की सज़ा दी, सहृदयता व्यक्त करते हुए बल दिया कि तीन बहरैनी कार्यकर्ताओं की सज़ाए मौत आले ख़लीफ़ा शासन की दमनात्मक नीतियों का परिणाम है।
प्रदर्शनकारियों ने आले ख़लीफ़ा शासन के अपराधों के विरुद्ध नारे लगाते हुए बहरैनी जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के समर्थन की घोषणा की और बहरैनी शासन की नीतियों के बदलने की मांग की।
इसी मध्य करबला में रहने वाले बहरैनी नागरिकों ने तीन बहरैनी युवाओं की याद में शोक सभा का आयोजन किया। इस शोक सभा में भाग लेने वालों ने बल दिया कि आले ख़लीफ़ा शासन ने निराधार आरोप लगाकर तीन युवाओं को मृत्युदंड दे दिया। शोक सभा में भाग लेने वालों ने बल दिया कि बहरैनी शासन की इस कार्यवाही का उद्देश्य, उस राष्ट्र के मनोबल को तोड़ना है जो छह वर्षों से अपने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी मांग पेश कर करता आ रहा है। (AK)