तइज़ में मारे गए 15 सऊदी अरब के भाड़े के सैनिक
यमन के सूत्रों ने बताया है कि एक हमले में सऊदी अरब के भाड़े के 15 सैनिक मारे गए जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार यमन के एक सैन्यसूत्र ने बताया है कि सऊदी भाड़े के यह सैनिक तइज़ के ज़ोबाब क्षेत्र में मारे गए। इस सूत्र का कहना है कि शनिवार को किये गए हमले में तीन टैंक भी ध्वस्त हो गए। सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब के भाड़े के सैनिक, ज़ोबाब की ओर बढ़ रहे थे जिनपर यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने संयुक्त रूप में हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप 15 भाड़े के सैनिक मारे गए और तीन टैंक ध्वस्त हो गए।
यमन के इस सैन्य सूत्र का कहना है कि सऊदी अरब के इन भाड़े के सैनिकों की सहायता के लिए आपाची हैलिकाप्टर और टैंक भी थे।
दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शनिवार को यमन के कुछ क्षेत्रों पर बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप कुछ आम लोगों के मारे जाने की सूचना है।