कर्बला में हवाई अड्डा बनेगा, काम हुआ आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35031-कर्बला_में_हवाई_अड्डा_बनेगा_काम_हुआ_आरंभ
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का काम सोमवार को आयतुल्लाहिल उज़मा अली सीस्तानी के प्रतिनिधि आयतुल्लाह अब्दुल मेहदी की उपस्थिति में नगर के दक्षिणी भाग में आरंभ हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०१७ २२:४२ Asia/Kolkata
  • कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत के लिए पूरी दुनिया से लोग इराक जाते हैं।
    कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़ियारत के लिए पूरी दुनिया से लोग इराक जाते हैं।

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का काम सोमवार को आयतुल्लाहिल उज़मा अली सीस्तानी के प्रतिनिधि आयतुल्लाह अब्दुल मेहदी की उपस्थिति में नगर के दक्षिणी भाग में आरंभ हुआ।

इस हवाई अड्डे की लागत पांच सौ मिलयन डॅालर बतायी गयी है। 

कर्बला में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य के उद्घाटन समारोह में इराक के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। 

हवाई अड्डे के निर्माण के पहले चरण में रनवे, वेटिंग रूम, पार्किंग बनायी जा रही है। 

यह हवाई अड्डा कर्बला नगर के दक्षिण में 35 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। 

इराक  के कर्बला नगर में हर साल इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के करोड़ों श्रद्धालु, मुहर्रम, चेहलुम और अन्य अवसरों पर, इस नगर में ज़ियारत के लिए जाते हैं। (Q.A.)