बग़दाद, कार बम धमाके में 1 हताहत, 14 घायल
Jan २४, २०१७ ०५:२४ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए हैं।
बग़दाद पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि सोमवार की शाम पूर्वी बग़दाद में एक भीषण कार बम धमाका हुआ, जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 14 अन्य घायल हो गए।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, विस्फ़ोटक पदार्थों से लदी कार को तालेबिया इलाक़े की एक सड़क के किनारे पार्क किया गया था।
सोमवार को ही बग़दाद में इराक़ी सैनिकों ने दाइश के दो ख़ूंख़ार आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया था, यह आतंकवादी एक अधिकारी की कार में बम रखने का प्रयास कर रहे थे। msm
टैग्स