आतंकवादियों के समर्थक आग से न खेलेंः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35113-आतंकवादियों_के_समर्थक_आग_से_न_खेलेंः_सीरिया
आस्ताना बैठक में सीरिया सरकार के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने आतंकवाद के समर्थक देशों को सलाह दी है कि वह आग से न खेलें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१७ १७:१० Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों के समर्थक आग से न खेलेंः सीरिया

आस्ताना बैठक में सीरिया सरकार के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने आतंकवाद के समर्थक देशों को सलाह दी है कि वह आग से न खेलें।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरिया शांति वार्ता के संपन्न होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बश्शार जाफ़री ने कहा कि मैं आतंकवाद  के समर्थक क्षेत्रीय देशों को सलाह देता हूं कि वह सीरिया के बारे में अपनी नीतियों को परिवर्तित करें। उनका कहना था कि सशस्त्र गुटों की भलाई इसी में है कि वह सीरियाई राष्ट्र के ख़ून की रक्षा के लिए संघर्ष विराम से जुड़ जाएं।

बश्शार जाफ़री ने आस्ताना बैठक के घोषणापत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि जिन देशों ने घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, वह दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकवादी गुटों से संघर्ष करेंगे।

उन्होंने आतंकवादी गुटों से सीरिया के कुर्दों के संघर्ष के बारे में कहा कि दमिश्क़ सरकार अपने देश के कुर्दों पर गर्व करती है क्योंकि बहुत से कुर्द राष्ट्रवादी हैं।

बश्शार जाफ़री ने इसी प्रकार आस्ताना बैठक में ईरान की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ईरान उन देशों में से एक है जिसने सीरिया में संघर्ष विराम का प्रयास किया और अब आस्ताना बैठक का घोषणापत्र जारी करवाने में भी सार्थक भूमिका निभाई है। (AK)