इस्राईली सैनिकों ने गोली मारकर एक फ़िलिस्तीनी को शहीद कर दिया
इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी नागरिक को ज़ायोनी विरोधी कार्यवाही के प्रयास के आरोप में गोली मारकर शहीद कर दिया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार की शाम इस्राईली सैनिकों ने यह दावा करते हुए कि फ़िलिस्तीनी युवक उन्हें अपनी कार के नीचे कुचलना चाहता था, उसे गोलियों से भून दिया।
यह घटना अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी शहर रामल्लाह के मख़मास इलाक़े के निकट हुई है।
याद रहे कि इस्राईली सैनिक पहली भी दसियों बार इस तरह के झूठे दावे करके बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी पुरुष और महिलाओं को शहीद कर चुके हैं।
आधुनिक हथियारों से लैस इस्राईली सैनिक निहत्थे फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर ज़ायोनियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही का आरोप लगाते हैं और उन्हें गोली मारकर शहीद कर देते हैं या गिरफ़्तार करके जेलों में डाल देते हैं। msm