इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी किशोर को गोली मार दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35399-इस्राईली_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_किशोर_को_गोली_मार_दी
अतिग्रहित पश्चमी तट के जेनीन शहर में एक फ़िलिस्तीनी किशोर ज़ायोनी सैनिक की गोली से शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०१७ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • 19 साल का फ़िलिस्तीनी नौजवान मोहम्मद महमूद अबू ख़लीफ़ा 29 जनवरी 2017 को पश्चिमी तट के जेनीन शहर में इस्राईली सैनिक की गोली से शहीद हो गया
    19 साल का फ़िलिस्तीनी नौजवान मोहम्मद महमूद अबू ख़लीफ़ा 29 जनवरी 2017 को पश्चिमी तट के जेनीन शहर में इस्राईली सैनिक की गोली से शहीद हो गया

अतिग्रहित पश्चमी तट के जेनीन शहर में एक फ़िलिस्तीनी किशोर ज़ायोनी सैनिक की गोली से शहीद हो गया।

शनिवार को जेनीन शरणार्थी कैंप में उस समय फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच हाथापायी शुरु हो गयी जब ज़ायोनी सैनिकों ने इस कैंप पर सैन्य वाहन से चढ़ाई और कैंप में रहने वालों की पिटाई की।

ज़ायोनी सैनिको के इस अपमानजक क़दम के कारण फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच हाथापायी शुरु हो गयी। ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर गोली चला दी, जिसमें 19 साल का फ़िलिस्तीनी नौजवान मोहम्मद महमूद अबू ख़लीफ़ा ज़ायोनी सैनिक की गोली से शहीद हो गया और 6 अन्य फ़िलिस्तीनी घायल हुए। इसके साथ ही इस्राईली सैनिक कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार करके ले गए।

6 फ़रवरी 2016 की इस तस्वीर में इस्राईली सैनिक अतिग्रहित पश्चिमी तट के उत्तर में फ़िलिस्तीनी नौजवानों के साथ झड़प के दौरान उनका बंदूक़ का निशाना लेता हुआ दिखाई दे रहा है

ग़ौरतलब है कि इस्राईली सैनिक निगरानी के नाम पर जेनीन कैंप में आए दिन दनदनाते हुए घुस जाते हैं, जिसके कारण फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच टकराव पैदा होता है।

पश्चिमी तट में अगस्त 2015 से उस समय से तनावपूर्ण हालात चल रहे हैं, जबसे इस्राईल ने मुसलमानों के पहले क़िबले पवित्र मस्जिदुल अक़्सा में फ़िलिस्तीनियों के प्रवेश को सीमित किया है। (MAQ/N)