बहरैन में शैख़ ईसा क़ासिम के ख़िलाफ़ अगली सुनवाई फ़रवरी में
-
29 जनवरी 2017 को शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में मआमीर गांव में आयोजित रैली की तस्वीर
बहरैन में वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे की कार्यवाही से जनता में व्याप्त आक्रोश के बीच इस देश की अदालत उनके ख़िलाफ़ 12 फ़रवरी को मुक़द्दमे की सुनवाई करेगी।
इस कार्यवाही के ख़िलाफ़ पूरे बहरैन में शासन विरोधी रैलियां निकलीं।
सोमवार को राजधानी मनामा में एक न्यायिक सूत्र ने, अदालती कार्यवाही के बाद बताया कि शैख़ ईसा क़ासिम के ख़िलाफ़ 12 फ़रवरी को सुनवाई होगी। अदालत की यह कार्यवाही शैख़ ईसा क़ासिम की अनुपस्थिति में बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुयी।
ग़ौरतलब है कि सोमवार की सुनवाई से पहले राजधानी मनामा के आस-पास स्थित अनेक गावों में शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में अनेक प्रदर्शन हुए व रैलियां निकालीं गयीं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, पूरे बहरैन में 48 स्थान पर शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में रविवार की रात रैलियां निकालीं गयीं जिसमें 150000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। (MAQ/N)