बग़दाद, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है
Jan ३०, २०१७ १७:३४ Asia/Kolkata
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि इस वक़्त विश्व में सभी देशों को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए, इसलिए कि आतंकवाद अभी भी विश्व भर के लिए ख़तरा है।
इराक़ी विदेश मंत्री ने सोमवार को बग़दाद में यूरोपीय राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आतंकवाद को पहुंचने वाली वित्तीय सहायता के रास्ते बंद नहीं किए जायेंगे और तकफ़ीरी विचारधारा को अपराध नहीं माना जाएगा, आतंकवाद का ख़तरा बना रहेगा।
जाफ़री का कहना था कि विश्व समुदाय को उन देशों के साथ खड़ा होना चाहिए जो आतंकवाद से मुक़ाबला कर रहे हैं।
इराक़ी विदेश मंत्री ने आशा जताई कि विश्व समुदाय सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में बग़दाद का समर्थन करेगा। msm
टैग्स