बग़दाद, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35517-बग़दाद_आतंकवाद_के_ख़िलाफ़_लड़ाई_आज_की_सबसे_बड़ी_ज़रूरत_है
इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि इस वक़्त विश्व में सभी देशों को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए, इसलिए कि आतंकवाद अभी भी विश्व भर के लिए ख़तरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१७ १७:३४ Asia/Kolkata
  • बग़दाद, आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है

इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि इस वक़्त विश्व में सभी देशों को आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए, इसलिए कि आतंकवाद अभी भी विश्व भर के लिए ख़तरा है।

इराक़ी विदेश मंत्री ने सोमवार को बग़दाद में यूरोपीय राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आतंकवाद को पहुंचने वाली वित्तीय सहायता के रास्ते बंद नहीं किए जायेंगे और तकफ़ीरी विचारधारा को अपराध नहीं माना जाएगा, आतंकवाद का ख़तरा बना रहेगा।

जाफ़री का कहना था कि विश्व समुदाय को उन देशों के साथ खड़ा होना चाहिए जो आतंकवाद से मुक़ाबला कर रहे हैं।

इराक़ी विदेश मंत्री ने आशा जताई कि विश्व समुदाय सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में बग़दाद का समर्थन करेगा। msm