करबला में आत्मघाती हमला विफल, कार बम तबाह
इराक़ के सुरक्षा बलों ने करबला प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में एक कार बम को तबाह कर दिया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के सुरक्षा बलों ने बुधवार को पश्चिमी करबला के शुएब क्षेत्र में दाइश की एक कार बम को तबाह कर दिया।
इराक़ के स्वयं सेवी बल के कमान्डर अबू हसन अलइब्राहीमी ने कहा है कि पश्चिमी मूसिल के छोर पर स्थित तलअफ़र शहर की स्वतंत्रता के लिए स्वयं सेवी पूरी तरह तैयार हैं।
उनका कहना था कि तलअफ़र को संयुक्त सेना ने पूरी तरह घेर लिया है और क्षेत्र पर हमले में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं किया जाएगा बल्कि सेना और स्वयं सेवी बल के जवान क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए भरपूर तरीक़े से तैयार हैं।
इसी प्रकार इराक़ के आतंकवाद निरोधक दल ने अपनी कार्यवाही के दौरान दाइश के छह आतंकियों को पश्चिमी करकूक के अजवान गांव से गिरफ़्तार किया है।
इराक़ी सेना ने इसी प्रकार दियाला और सलाहुद्दीन प्रांत के बीच मतीबजा क्षेत्र में दाइश के आतंकियों के हमले को विफल बना दिया जिसमें सात आतंकी मारे गये। (AK)