दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई सेना को मिली महत्वपूर्ण सफलता
Feb ०१, २०१७ १७:४८ Asia/Kolkata
सीरियाई सेना ने पूर्वी होम्स में स्थित तीफ़ूर एयरपोर्ट के बड़े इलाक़े को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सेना ने दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में तकफ़ीरी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया और होम्स के पूरब में कई किलोमीटर के इलाक़े को उनके क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
याद रहे कि 29 दिसम्बर 2016 को सीरियाई सेना ने होम्स के पूर्वी इलाक़े में आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से सेना ने अहम सफलताएं हासिल करते हुए कई महत्वपूर्ण इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है।
इस बीच, सीरियाई सैनिकों और दाइश के आतंकवादियों के बीच दमिश्क के पूरब में सीन एयरपोर्ट के आसपास के इलाक़ों में झड़पें जारी हैं। msm
टैग्स