पाकिस्तान में खुला फ़िलिस्तीनी दूतावास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35677-पाकिस्तान_में_खुला_फ़िलिस्तीनी_दूतावास
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फ़िलिस्तीन का दूतावास खुल गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ ०९:४९ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में खुला फ़िलिस्तीनी दूतावास

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में फ़िलिस्तीन का दूतावास खुल गया।

क़ुद्स समाचार एजेन्सी के अनुसार पाकिस्तान और फ़िलिस्तीनी अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को फ़िलिस्तीन के दूतावास का उद्घाटन किया गया।

फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार के प्रमुख महमूद अब्बास के कूटनीतिक मामलों के सलाहकार मजदी अलख़ालेदी ने कहा कि इस्लामाबाद में फ़िलिस्तीनियों के दूतावास के खुलने के साथ ही विश्व में फ़िलिस्तीनी दूतावासों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। अलख़ालेदी ने कहा कि इस प्रकार फ़िलिस्तीनियों के साथ पाकिस्तान के संबन्ध अधिक सुदृढ़ होंगे।

उल्लेखनीय है कि फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार विश्व के 130 से अधिक देश, फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे चुके हैं।