सैकड़ों मिलिटेंट्स ने सीरियाई सैनिकों के सामने हथियार डाले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35683-सैकड़ों_मिलिटेंट्स_ने_सीरियाई_सैनिकों_के_सामने_हथियार_डाले
सीरिया में विदेश समर्थित सैकड़ों मिलिटेंट्स ने दमिश्क़ के पश्चिमोत्तर में स्थित एक स्ट्रैटिजिक क़स्बे में सीरियाई सेना के सामने हथियार डाल दिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १२:४३ Asia/Kolkata
  • सैकड़ों मिलिटेंट्स ने सीरियाई सैनिकों के सामने हथियार डाले

सीरिया में विदेश समर्थित सैकड़ों मिलिटेंट्स ने दमिश्क़ के पश्चिमोत्तर में स्थित एक स्ट्रैटिजिक क़स्बे में सीरियाई सेना के सामने हथियार डाल दिए।

मिलिटेंट्स ने दमिश्क़ की बरदा घाटी के दैर क़ानून गांव में सीरियाई सेना के सामने आत्मसमर्पण किया। मिलिटेंट्स ने आत्मसमर्पण करते हुए जो हथियार ज़मीन पर रखे उनमें मॉर्टर लॉन्चर और विभिन्न प्रकार के विस्फोटक गोले भी हैं।

ग़ौरतलब है कि वादी बरदा से दमिश्क़ की ज़रूरत के पानी के बहुत बड़े भाग की आपूर्ति होती है।

30 जनवरी 2017 को वादी बरदा से निकलने वाले नागरिक और मिलिटेंट्स सीरिया के हमा प्रांत के क़लत अलमादिक़ गांव पहुंच कर आराम करते हुए

 

29 जनवरी को सीरियाई सेना ने स्ट्रैटिजिक दृष्टि से बहुत अहम इस घाटी को अपने नियंत्रण में लिया और सीरियाई सरकार और विरोधियों के बीच हुयी सहमति के आधार पर सैकड़ों मिलिटेंट्स को वहां से निकालने पर सीरियाई सेना तय्यार हुयी। इस सहमति के अनुसार, मिलिटेंट्स हथियार रख कर वहां रहें या फिर उत्तरी सीरिया में मिलिटेंट्स के आख़िरी गढ़ इदलिब चले जाएं। (MAQ/N)