यमन जंग में सऊदी नौसैनिक बेड़ों के 20% जहाज़ ध्वस्त हुए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35687-यमन_जंग_में_सऊदी_नौसैनिक_बेड़ों_के_20_जहाज़_ध्वस्त_हुए
यमन की उच्च राजनैतिक परिषद ने कहा है कि अब तक यमनी फ़ोर्सेज़ के हाथों सऊदी अरब के नौसैनिक बेड़ों की 20% जहाज़ ध्वस्त हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १३:२२ Asia/Kolkata
  • यमन जंग में सऊदी नौसैनिक बेड़ों के 20% जहाज़ ध्वस्त हुए

यमन की उच्च राजनैतिक परिषद ने कहा है कि अब तक यमनी फ़ोर्सेज़ के हाथों सऊदी अरब के नौसैनिक बेड़ों की 20% जहाज़ ध्वस्त हुए हैं।

यमन की ‘अन्नजमुस साक़िब’ वेबसाइट के अनुसार, यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख सालेह अली सम्माद ने कहा कि यमन के तटवर्ती इलाक़ों में जनता की जागरुकता व संकल्प से इस देश के तटवर्ती इलाक़ों पर सऊदी अरब के हमले नाकाम हुए हैं।

उन्होंने बल दिया कि वह दिन आने वाला है जब सऊदी अरब और उसके समर्थक यमन की संप्रभुता पर हमले के कारण पछताएंगे।

ग़ौरतलब है कि यमन के स्वंयसेवी बल और सेना ने जारी हफ़्ते के आरंभ में पश्चिमी यमन के तटवर्ती शहर हुदैदा के जलक्षेत्र में सऊदी अरब की अतिक्रमण करने वाली समुद्री नौका को ध्वस्त किया, जिसमें सऊदी अरब के कई भाड़े के नौसैनिक मारे गए। (MAQ/N)