दक्षिणी बग़दाद में आतंकवादी धमाका, 2 नागरिक घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35701-दक्षिणी_बग़दाद_में_आतंकवादी_धमाका_2_नागरिक_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक आतंकवादी धमाका हुआ जिसमें 2 आम नागरिक घायल हुए। यह धमाका दक्षिणी बग़दाद के महमूदिया इलाक़े के शअबी बाज़ार में हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १५:४१ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी बग़दाद में आतंकवादी धमाका, 2 नागरिक घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक आतंकवादी धमाका हुआ जिसमें 2 आम नागरिक घायल हुए। यह धमाका दक्षिणी बग़दाद के महमूदिया इलाक़े के शअबी बाज़ार में हुआ।

इससे पहले बुधवार को बग़दाद के उत्तरी उपनगरीय इलाक़े में स्थित एक बाज़ार में बम धमाका हुआ जिसमें 2 आम नागरिक हताहत और 11 अन्य घायल हुए।

इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि यान कोबिश ने कहा कि दाइश के आतंकी बाज़ारों और मुहल्लों में बम हमले कर रहे हैं, लेकिन अपने इन कायर्तापूर्ण हमलों के बावजूद वे इराक़ी फ़ोर्सेज़ के दाइश के ख़िलाफ़ मनोबल को कमज़ोर करने में नाकाम रहे हैं।(MAQ/N)