इराक़ी युद्धक विमानों की बमबारी में 25 आतंकवादी ढेर
Feb ०४, २०१७ २१:२१ Asia/Kolkata
इराक़ी वायु सेना के युद्धक विमानों ने नैनवा प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के दो ठिकानों पर बमबारी करके 25 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को इराक़ी युद्धक विमानों ने मूसिल के पश्चिम में अलजमालिया और अलइबरा इलाक़ों में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया।
इराक़ी युद्धक विमानों के इस हमले में दो दर्जन से भी अधिक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
इसी बीच, इराक़ के पुलिस प्रमुख रायद शाकिर जूदत ने कहा है कि इराक़ी सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियां, इराक़ी सैनिकों की मदद के लिए पश्चिमी मूसिल पहुंच चुकी हैं।
जूदत के अनुसार, इराक़ का यह शक्ति बल मूसिल को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के अभियान में भाग लेगा। msm
टैग्स