सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाना अनुचित कदम हैः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35901-सीरिया_में_सुरक्षित_क्षेत्र_बनाना_अनुचित_कदम_हैः_राष्ट्रसंघ
सीरिया की सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के लागू करने का लक्ष्य आतंकवादी गुटों का अधिक समर्थन और इस देश की भूमियों पर वर्चस्व जमाना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०१७ १६:२१ Asia/Kolkata

सीरिया की सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के लागू करने का लक्ष्य आतंकवादी गुटों का अधिक समर्थन और इस देश की भूमियों पर वर्चस्व जमाना है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के शरणार्थी मामलों में उच्चायुक्त फ्लिप्पो ग्रैन्डी  Filippo Grandi ने सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों की उपस्थिति के दृष्टिगत कुछ देशों की ओर से सुरक्षित क्षेत्र बनाने हेतु प्रयास को अनुचित और व्यवहारिक न होने वाली योजना बताया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले अपने घटकों के सहयोग से सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाये जाने के फैसले की सूचना दी थी।

तुर्की, अमेरिका और सऊदी अरब उन देशों में से हैं जो शरणार्थियों की सहायता के बहाने सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाये जाने के इच्छुक हैं।

यह वह योजना है जिसे सीरिया की सरकार ने रद्द करने के साथ घोषणा की है कि इस योजना के लागू करने का लक्ष्य आतंकवादी गुटों का अधिक समर्थन और इस देश की भूमियों पर वर्चस्व जमाना है।

सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाये जाने की योजना सी योजना है जिसे विभिन्न आयामों से व्यवहारिक नहीं बनाया जा सकता है और व्यवहारिक रूप से उससे सीरिया संकट के समाधान में कोई सहायता नहीं मिलेगी।

सुरक्षा उत्पन्न करने के लिए सीरिया को इस समय राजनीतिक मार्गों की आवश्यकता है और इस समय यह भी संभव नहीं है किन्तु यह कि असुरक्षा के मूल कारण आतंकवादियों की पूर्ण समाप्ति हेतु विश्व समुदाय सीरियाई सरकार की सहायता करे।

सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाने हेतु अमेरिकी योजना उन योजनाओं में से है जिनसे क्षेत्र और विश्व में सुरक्षा स्थापित करने में न केवल कोई सहायता नहीं मिली है बल्कि आमजनमत को धोखा देने वाली अमेरिकी योजनाएं विश्व के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर उन क्षेत्रों में असुरक्षा में वृद्धि का कारण बनी हैं जो आतंकवादियों के गढ़ में परिवर्तित हो गये हैं।

आतंकवाद से लड़ाई में अमेरिका की बहुआयामी नीति और उसकी अगुवाई में बने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में आतंकवाद से मुकाबले के लिए वास्तविक व दृढ़ इच्छा का न होना आतंकवादी गुट दाइश के बाक़ी रहने का कारण है।

आतंकवाद से मुकाबले में अमेरिका की बहुआयामी नीति से क्षेत्र और विश्व की शांति व सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती है।

पश्चिम एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में असुरक्षा में वृद्धि, वाशिंग्टन की इसी नीति का परिणाम है और सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाने के बहाने अमेरिका आतंकवादियों को मजबूत करने और इसी प्रकार उन क्षेत्रों में उनकी स्थिति को मज़बूत बनाने, जो उनके नियंत्रण में हैं और सीरिया में आतंकवाद विरोधी कार्यवाहियों में अंतराल उत्पन्न करने की चेष्टा में है। इसी कारण इस प्रकार की अमेरिकी नीति सीरिया सहित क्षेत्र की असुरक्षा में वृद्धि का कारण बनी है। MM