यमनी संघर्षकर्ताओं की जवाबी कार्यवाही में 7 सऊदी सैनिक मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35955-यमनी_संघर्षकर्ताओं_की_जवाबी_कार्यवाही_में_7_सऊदी_सैनिक_मारे_गए
यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। सऊदी अतिक्रमण के जवाब में यमनी संघर्षकर्ताओं ने कार्यवाही की जिसमें 7 सऊदी सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१७ १४:४६ Asia/Kolkata
  • 5 फ़रवरी 2017 को सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाक़े नजरान में सऊदी सैन्य छावनी के यमनी फ़ोर्सेज़ के तोपख़ाने से निशाना बनने की तस्वीर
    5 फ़रवरी 2017 को सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाक़े नजरान में सऊदी सैन्य छावनी के यमनी फ़ोर्सेज़ के तोपख़ाने से निशाना बनने की तस्वीर

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। सऊदी अतिक्रमण के जवाब में यमनी संघर्षकर्ताओं ने कार्यवाही की जिसमें 7 सऊदी सैनिक मारे गए।

यमनी सेना की मीडिया सेल ने सोमवार को कहा कि यमनी सैनिकों और स्वयंसेवी बल ने सऊदी सेना के हमलों व अपराध के जवाब में यमन के दक्षिण में जीज़ान व नजरान प्रांतों में सऊदी सेना की सैन्य छावनियों पर कार्यवाही की जिसमें 7 सऊदी सैनिक ढेर हुए।

इसी प्रकार यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के दक्षिणी भाग में स्थित जीज़ान प्रांत के सीमावर्ती शहर ‘जमाइम’ में सऊदी सैन्य छावनी को निशाना बनाया जिसमें 5 बक्तर बंद वाहन ध्वस्त हुए।

इससे पहले यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में एक सैन्य छावनी को निशाना बनाने की सूचना दी थी। (MAQ/N)