इस्राइली युद्धक विमानों ने की ग़ज़्ज़ा पर बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35963-इस्राइली_युद्धक_विमानों_ने_की_ग़ज़्ज़ा_पर_बमबारी
ज़ायोनी वायु सेना के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी करते हुए फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के ठिकानों पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०६, २०१७ २०:२१ Asia/Kolkata
  • इस्राइली युद्धक विमानों ने की ग़ज़्ज़ा पर बमबारी

ज़ायोनी वायु सेना के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी करते हुए फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के ठिकानों पर हमला किया।

तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा के उत्तरी भाग में स्थित बैत लाहिया में ज़ायोनी युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के ठिकानों पर मीज़ाईल से हमला किया। ज़ायोनी वायु सेना ने एफ़-16 युद्धक विमानों से ग़ज़्ज़ा पर अतिक्रमण किया।

सोमवार की सुबह ज़ायोनी मीडिया ने दावा किया कि ग़ज़्ज़ा से एक रॉकेट ज़ायोनी कॉलोनियों की ओर फ़ायर हुआ जिसके कारण इन कॉलोनियों में ख़तरे का सायरन बजा।

कुछ फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने ग़ज़्ज़ा शहर में 3 धमाके होने की सूचना दी है। (MAQ/N)