बग़दाद, बम धमाकों में कई लोगों की मौत
Feb ०७, २०१७ ०६:४१ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं।
सोमवार की रात बग़दाद के अलवरदिया इलाक़े में एक शॉपिंग मॉल के निकट यह धमाका हुआ।
सोमवार को इससे पहले भी दक्षिणी बग़दाद में सवीब इलाक़े के एक बाज़ार में बम धमाका हुआ था, जिसमें 2 लोग हताहत और 5 अन्य घायल हो गए थे।
इससे एक दिन पहले रविवार को तारेमिया इलाक़े में एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स के निकट धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।
इराक़ सैनिकों के हाथों लगातार अपमानजनक हार के बाद, दाइश के आतंकवादी बग़दाद समेत इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। msm
टैग्स