मूसिल में 40 आतंकी ढेर, दाइश का ड्रोन तबाह
इराक़ की सेना और स्वयं सेवी बल ने पश्चिमी मूसिल में अपनी प्रगति जारी रखते हुए दाइश के चालीस आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने नैनवा प्रांत के केन्द्र पश्चिमी मूसिल के अलहजफ़ गांव में कार्यवाही करते हुए दाइश के बीस आतंकियों को हताहत कर दिया।
इस रिपोर्ट के आधार पर पश्चिमी मूसिल में सेना के हवाई हमले में इसी प्रकार 21 आतंकी मारे गये हैं।
इराक़ के स्वयं सेवी बल के जवानों ने पश्चिमी मूसिल में दाइश की तीन गाड़ियों को तबाह कर दिया। इराक़ की वायु सेना ने मूसिल के तलअफ़र शहर के दक्षिण पश्चिमी भाग में दाइश के आतंकियों के एकत्रित होने के स्थान पर बमबारी की।
इससे पहले मंगलवार को इराक़ी सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 15 आतंकियों को मार गिराया था।
दूसरी ओर इराक़ की फ़ेडरल पुलिस ने मूसिल शहर में दाइश के एक ड्रोन विमान को मार गिराया। (AK)