इस्लामी क्रांति के कारण जीवित है फ़िलिस्तीन का मुद्दा
Feb ०९, २०१७ ०९:४६ Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीनी गुटों का कहना है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के कारण ही फ़िलिस्तीन का विषय आज भी जीवित है।
फ़िलिस्तीनी गुटों ने यह बात बल देकर कहा है कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता ने फ़िलिस्तीन के मुद्दे को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एक फ़िलिस्तीनी गुट जेहादे इस्लामी के प्रतिनिधि इब्राहीम अन्नज्जार ने कहा कि एसे समय में कि जब कुछ अरब देश, फ़िलिस्तीन मुद्दे के महत्व को घटाने के प्रयास में लगे हुए हैं, ईरान की इस्लामी क्रांति ने फ़िलिस्तीन के विषय को इस्लामी जगत के मुद्दे के रूप में जीवित रखा।
इस बारे में हमास आन्दोलन के एक नेता इस्माईल रिज़वान ने कहा कि यह बात पूरी तरह से सिद्ध हो चुकी है कि ईरान, फ़िलिस्तीन मुद्दे का सदैव समर्थक रहा है।
टैग्स