यमन में भीषण भुखमरी की चेतावनी, गेहूं का भंडार समाप्त
विश्व खाद्य संगठन फ़ाओ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में घोषणा की है कि मार्च के अंत तक यमन में गेहूं का भंडार समाप्त हो जाएगा, बल दिया कि इस देश को व्यापक खाद्य संकट का सामना है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, फ़ाओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यमन को दुनिया में भीषण खाद्य संकट और मुखमरी का सामना है और यदि जारी वर्ष तक इस देश की सहायता नहीं की गयी तो संकट विषम रूप धारण कर लेगा।
यमन में मानवीय सहायता के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि ने भी 27 जनवरी को रोइटर्ज़ से बात करते हुए बल दिया था कि इस देश में अधिक से अधिक तीन महीने का गेहूं भंडार है।
निर्धन अरब देश पर सऊदी अरब मार्च 2015 से अपने अरब घटकों की सहायता से व्यापक हमले कर रहा है। सऊदी अरब और उसके अरब घटकों के व्यापक हमलों पर विश्व समुदाय और संयुक्त राष्ट्र संघ मौन धारण किए हुए है। सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाना चाहता है किन्तु लगभग तीन साल से जारी इन हमलों के बावजूद सऊदी अरब यमन में अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं रहा है। (AK)