संयुक्त राष्ट्र संघ अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करेः यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36239-संयुक्त_राष्ट्र_संघ_अपनी_ज़िम्मेदारियों_पर_अमल_करेः_यमन
यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचवि के नाम अपने पत्र में सऊदी अरब के हमले रुकवाने के लिए उनसे अधिक प्रयास करने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०१७ ०८:५७ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र संघ अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करेः यमन

यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचवि के नाम अपने पत्र में सऊदी अरब के हमले रुकवाने के लिए उनसे अधिक प्रयास करने की अपील की है।

यमन की समाचार एजेन्सी सबा के अनुसार, यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख सालेह अली सम्माद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो ग्यटेरेस के नाम पत्र लिखकर उनसे मांग की है कि यमन की जनता का जनसंहार करने और यमन के आधार भूत ढांचे को तबाह करने के कारण सऊदी अरब को हर्जाना देने पर विवश करे और आले सऊद से कहे कि जितनी जल्दी हो सके यमन का हवाई, समुद्री और ज़मीनी परिवेष्टन समाप्त करे।

यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने इसी प्रकार यमन में तथ्यपरक समिति के गठन की मांग की और कहा कि सऊदी अरब और उसके पिट्ठुओं के अपराधों विशेषकर प्रतिबंधित हथियारों और गोलाबारूद के प्रयोग और यमन के अस्पतालों पर बमबारी जैसे युद्ध अपराधों की जांच के लिए इस प्रकार की निष्पक्ष समिति का गठन आवश्यक है।

श्री सम्माद ने यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़ अहमद पर सऊदी अरब के समर्थन का आरोप लगाया और उनको अपदस्थ करने की मांग की क्योंकि वह अपनी ज़िम्मेदारियों में पूरी तरह विफल हो गये हैं और निष्पक्षता का सम्मान नहीं करते। इसी प्रकार यमन की तीन अन्य पार्टियों ने भी गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को पत्र लिखकर इस्माईल वलद शैख़ को हटाने की मांग की थी। (AK)