सीरिया, तादफ़ में 650 आतंकी मारे गये
रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा कि रूसी युद्धक विमानों के समर्थन से सीरियाई सेनिकों की कार्यवाही में तादफ़ शहर में कम से कम 650 आतंकवादी मारे गये हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार के रक्षामंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में आया है कि उत्तरी सीरिया के हलब प्रांत में रूस के युद्धक विमानों के समर्थन से सीरियाई सैनिकों की कार्यवाही में भारी हथियारों से लैस 18 गाड़ियां और सात राकेट लांचर पैड तबाह हो गये।
रूस के रक्षामंत्रालय के बयान में आया है कि भीषण नुक़सान उठाने के बाद दाइश के आतंकी तादफ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों से फ़रार होने पर विवश हो गये। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हालिया दिनों में हलब प्रांत के समाविया की पहाड़ियों, आसपास के गांवों तथा पूर्वोत्तरी हलब के अबू तलतल क्षेत्र को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)