दाइश की राजधानी मात्र 5 किलोमीटर दूर
Feb १२, २०१७ १५:१६ Asia/Kolkata
सीरिया के सैनिक आतंकवादी गुट दाइश की राजधानी से मात्र 5 किलोमटी की दूरी पर पहुंच गए हैं। सीरिया के यह सैनिक बहुत तेज़ी से आगे की ओर बढ़ रहे हैं।
अलवक़्त वेबसाइट के अनुसार तेज़ी से प्रगति करते हुए सीरिया के सैनिक अपने कुर्द गठबंधन के सैनिकों के साथ इस समय रक़्क़ा से 5 किलोमीटर की दूरी पर हैं। दूसरी ओर सीरिया की वायुसेना इस गठबंधन का समर्थन करते हुए दाइश के ठिकानों पर हमले कर रही है।
ज्ञात रहे कि सीरिया के सैनिकों ने दाइश की राजधानी रक़्क़ा का काफ़ी हद तक परिवेष्टन कर लिया है और वे तेज़ी से आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रकार एेसा लग रहा है कि निकट भविष्य में दाइश के आतंकवादियों का मुख्य केन्द्र अब सदा के लिए नष्ट हो जाएगा।
टैग्स