ज़ायोनी शासन ने किया पारित अज़ान पर प्रतिबंध का प्रस्ताव
ज़ायोनी शासन ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में अज़ान पर प्रतिबंध के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
इस प्रकार अब अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में अज़ान पर क़ानूनी रोक लग जाएगी।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार रेडियो इस्राईल की साइट के अनुसार ज़ायोनी शासन की संसद में क़ानून बनाने वाली समिति ने रविवार शाम को एसा क़ानून पारित किया है जिसके आधार पर उपासना स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने पर प्रतिबंध होगा। ज़ायोनियों के नए आदेश के अनुसार रात गयारह बजे से सुबह सात बजे तक अज़ान पर प्रतिबंध रहेगा।
रेडियो इस्राईल के संवाददाता के अनुसार ज़ायोनी शासन की संसद "क्नेसेट" बुधवार को मतदान के बाद इसे क़ानून का रूप देदेगी। इस नए क़ानून के अनुसार अवैध अधिकृत में बसे फ़िलिस्तीनी, प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही केवल दिन में अज़ान दे सकेंगे।