यमन ईंधन ले जाने वाले जहाज़ को सऊदी अरब ने रोका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36399-यमन_ईंधन_ले_जाने_वाले_जहाज़_को_सऊदी_अरब_ने_रोका
अतिक्रमणकारी सऊदी सैनिकों ने ईंधन से लदे 5 जहाज़ को जिसमें पश्चिमोत्तरी यमन के हुदैदा प्रांत के लिए पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट लदे हुए थे, जाने नहीं दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०१७ १३:५४ Asia/Kolkata
  •  यमन ईंधन ले जाने वाले जहाज़ को सऊदी अरब ने रोका

अतिक्रमणकारी सऊदी सैनिकों ने ईंधन से लदे 5 जहाज़ को जिसमें पश्चिमोत्तरी यमन के हुदैदा प्रांत के लिए पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट लदे हुए थे, जाने नहीं दिया।

इरना के अनुसार, सऊदी सैनिकों ने इसी प्रकार 2 और जहाज़ को रोक लिया जो दक्षिण-पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत के सलीफ़ शहर में स्थित रास ईसा बंदरगाह में लंगरअंदाज़ होने वाला था। इन दो जहाज़ों पर भी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट लदे हुए थे।

सऊदी अरब लगभग 2 साल से यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री घेराबंदी कर इस देश में खाद्य पदार्थ व वस्तुओं को जाने से रोक रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय सहायता मामलों के अधिकारी स्टीफ़न ओ ब्रायन ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि अगर यमन के लिए नए साल में कोई गंभीर क़दम नहीं उठाए गए तो यह देश व्यापक स्तर पर भुखमरी का शिकार होगा।(MAQ/N)