ग़ज्ज़ा पट्टी में एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36437-ग़ज्ज़ा_पट्टी_में_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ग़ज्ज़ा पट्टी के दक्षिण में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास का एक प्रतिरोधी टनल ध्वस्त होने से शहीद हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०१७ १७:४९ Asia/Kolkata
  • ग़ज्ज़ा पट्टी में एक फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज्ज़ा पट्टी के दक्षिण में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास का एक प्रतिरोधी टनल ध्वस्त होने से शहीद हो गया है।

हमास की सैन्य शाख़ा शहीद इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने एक बयान जारी करके कहा है कि 22 वर्षीय अहमद साद अल-बरीम एक प्रतिरोधी सुरंग के निर्माण कार्य में व्यस्त था, इसी दौरान एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

हमास की सैन्य शाख़ा ने अपने बयान में अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों को आज़ाद कराने का संकल्प दोहराया है।

याद रहे कि इस्राईल ने पिछले कई वर्षों से ग़ज्ज़ा पट्टी की घेराबंदी कर रखी है, जिसके कारण यह इलाक़ा दुनिया की सबसे बड़ी जेल में परिवर्तित हो गया है और लाखों लोगों को जीवन की बुनियादी ज़रूरतें उपलब्ध नहीं हैं। msm