यमन-सऊदी सीमा पर मारे गये 7 सऊदी सैनिक
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी वास ने यमन के साथ अपनी संयुक्त सीमा पर सात सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार इससे पहले सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा था कि यमन से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों मारे गये सैनिकों की संख्या 115 से अधिक है और पिछले दिनों मारे गये सैनिकों की संख्या मिलाकर इनकी संख्या 122 से अधिक हो गयी है।
सऊदी अरब ने अमरीका और ब्रिटेन के समर्थ से यमन पर 26 मार्च 2015 से अपने व्यापक हमले आरंभ किए हैं जिसका मुख्य लक्ष्य इस देश के भगौड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाना है।
यमन एक अरब निर्धन देश है और इस देश पर सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण अब तक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं और इस देश का आधार भूत ढांच बुरी तरह तबाह हो गया है।
यमनी अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब जान बूझकर यमन के अस्पतालों और आधार भूत ढांचों को निशाना बना रहा है। (AK)