अतिक्रमणकारियों को मिलकर जवाब दे जनताः यमन की राजनैतिक परिषद
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने स्वयं सेवी बलों और जनता के मध्य एकता पर बल दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की राजनैतिक परिषद के प्रमुख सालेह सम्माद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यमन में जो चरण चल रहा है, यह एकता और एकजुटता का चरण है और इस चरण में जनता के सभी वर्गों को होशियार रहना चाहिए।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि यमन को भविष्य की चुनौतियों का सामना है, कहा कि जनरल पिपल्ज़ कांग्रेस और अंसारुल्लाह या अन्य राजनैतिक बलों सहित समस्त लोगों को इस संवेदनशील चरण में पूरी होशियार से क़दम बढ़ाना चाहिए।
यमन की राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने कहा कि पिछले दो वर्षों से जारी यमन के आर्थिक परिवेष्टन और इस देश के तबाह आधार भूत ढांचों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन ख़तरों से मुक़ाबले के लिए स्थानीय राष्ट्रीय सैनिकों का एकत्रित होना बहुत आवश्यक है। (AK)