सीरिया, सेना की सफलता, दाइश का ड्रोन मारा गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36938-सीरिया_सेना_की_सफलता_दाइश_का_ड्रोन_मारा_गिराया
सीरिया की सेना ने दैरिज़्ज़ूर के उपनगरीय क्षेत्र में दाइश के ड्रोन विमान को मारा गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०१७ १३:३३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सेना की सफलता, दाइश का ड्रोन मारा गिराया

सीरिया की सेना ने दैरिज़्ज़ूर के उपनगरीय क्षेत्र में दाइश के ड्रोन विमान को मारा गिराया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने वायु सेना के समर्थन से एक कार्यवाही करते हुए दाइश के एक ड्रोन विमान को मारा गिराया है। सेना की इस कार्यवाही में दैरिज़्ज़ूर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दसियों आतंकवादी मारे गये हैं।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दैरिज़्ज़ूर शहर के दक्षिणी भाग में क़ब्रिस्तान के आसपास दाइश के आतंकियों और उनकी गाड़ियों के एकत्रित होने के स्थान को निशाना बनाया जिसमें दाइश के दसियों आतंकी मारे गये।

सीरिया की सेना ने सलमिया शहर के पूर्व में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें दो टैंक और एक हथियारों का भंडार पूरी तरह तबाह हो गये। इस कार्यवाी में आठ आतंकी मारे गये जबकि पांच अन्य घायल हो गये।  दूसरी ओर सीरिया की सेना ने पूर्वी हमा में दाइश के ठिकाने पर बमबारी की जिसमें 29 आतंकी मारे गये जबकि उनकी छह बक्तरबंद गाड़ियां तबाह हो गयीं।(AK)