सीरिया अपनी थल सेना भेजने पर तैयार है सऊदी अरब!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36970-सीरिया_अपनी_थल_सेना_भेजने_पर_तैयार_है_सऊदी_अरब!
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका के साथ सहयोग के लिए उनका देश सीरिया में थल सेना भेजने पर तैयार है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २२, २०१७ ००:२० Asia/Kolkata
  • सीरिया अपनी थल सेना भेजने पर तैयार है सऊदी अरब!

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका के साथ सहयोग के लिए उनका देश सीरिया में थल सेना भेजने पर तैयार है।

सऊदी विदेशमंत्री आदिल जुबैर ने मंगलवार को जर्मनी के एक समाचारपत्र से वार्ता में कहा कि सऊदी अरब और फार्स की खाड़ी के अन्य तटवर्ती देश सीरिया में थल सेना भेजने पर तैयार हैं। 

जुबैर ने कहा कि सऊदी सैनिक, सीरिया में अमरीकी सैनिकों के साथ सहयोग करेंगे। 

उन्होंने कहा कि दाइश के चंगुल से सीरिया के क्षेत्रों को आज़ाद कराने के अभियान के पीछे बुनियादी इच्छा यह है कि सीरिया के आज़ाद होने वाले इलाकों को सीरिया के विरोधियों के हवाले किया जाए और ईरान , हिज़्बुल्लाह और सीरिया सरकार के उन इलाक़ों पर क़ब्ज़े को रोका जाए। 

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने सीरिया में तबाही का ज़िम्मेदार बश्शार असद को बताया और एक बार फिर बल दिया कि बश्शार असद को सत्ता से हटना चाहिए। 

जुबैर ने कहा कि गुरुवार से आरंभ होने वाली जनेवा शांति वार्ता का यह उद्देश्य होना चाहिए कि हम सीरिया के लिए बश्शार असद के बिना एक अंतरिम राजनीतिक चरण का इंतेज़ाम करें और अगर यह अंतरिम चरण नहीं होगा तो हम यह सोच भी नहीं सकते कि सीरिया का युद्ध किस तरह से खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि बुनियादी बात यह है कि हमें बश्शार असद की सरकार पर दबाव बढ़ाना चाहिए और यही एकमात्र समाधान है। 

याद रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस देश के रक्षा मंत्री को आदेश दिया है कि वह एक महीने के भीतर  सीरिया के संदर्भ में रणनीति तैयार करें और सीरिया में थल सेना भेजने सहित विभिन्न विकल्पों का जायज़ा लें। Q.A.)