फ़िलिस्तीन कांफ़्रेंस का प्रभाव महत्वपूर्ण रहाः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37088-फ़िलिस्तीन_कांफ़्रेंस_का_प्रभाव_महत्वपूर्ण_रहाः_हमास
हमास के विदेशी मामलों के प्रमुख ने ग़ज़्ज़ा को प्रतिरोध के मोर्चे का मज़बूत गढ़ और इस्राईल के साथ वार्ता को परिणामहीन बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१७ १५:२० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन कांफ़्रेंस का प्रभाव महत्वपूर्ण रहाः हमास

हमास के विदेशी मामलों के प्रमुख ने ग़ज़्ज़ा को प्रतिरोध के मोर्चे का मज़बूत गढ़ और इस्राईल के साथ वार्ता को परिणामहीन बताया है।

तेहरान में फ़िलिस्तीन अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के अवसर पर हमास के विदेशी मामलों के इंचार्ज ओसामा हमदान ने कहा कि यह कांफ़्रेंस कठिनतम क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में आयोजित हुई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति के कारण फ़िलिस्तीनी मुद्दे पर ध्यान कम दिया गया और इससे संबंधित मामले सुस्ती का शिकार हो गये।

कश्मीर से सिब्ते हसन की रिपोर्ट सुनें: ईरान मुसलमानों को एकजुट कर रहा है।

ओसामा हमदान ने कहा कि प्रतिरोध ने अपना रास्ता बना लिया हे और आज प्रतिरोध आंदोलन के भविष्य के बारे में नहीं बल्कि इस्राईल के बारे में प्रश्न किया जा रहा है कि इसका भविष्य क्या होगा। (AK)