सीरिया में अमेरिकी हमले में लगभग 900 आम नागरिक हताहत
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ या सीरियाई सरकार की अनुमति के बिना सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर बम्बारी आरंभ कर दी है।
सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच ने बताया है कि वर्ष 2014 में अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हमले के आरंभ से अब तक लगभग 900 आम नागरिक मारे गये हैं।
सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच ने जिसका मुख्यालय ब्रिटेन में है गुरूवार को घोषणा की है कि इस हवाई हमले में अब तक 876 आम नागरिक मारे जा चुके हैं जिसमें 339 महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार हताहत होने वालों में 209 व्यक्ति ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है।
सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच कहा है कि ये आम नागरिक अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के हमले में सीरिया के उत्तरी प्रांत रक्का, पूर्वोत्तरी प्रांत हसका, पश्चिमोत्तरी प्रांत हलब, एदलिए और इसी प्रकार सीरिया के पूरब में स्थित दैरूज्जूर प्रांतों में मारे गये हैं।
फुरात नदी के किनारे रक्का नगर पर मार्च 2013 में आतंकवादी गुट दाइश ने कब्ज़ा कर लिया और वर्ष 2014 से यह नगर दाइश के केन्द्र में परिवर्तित हो गया। अभी हाल ही में 17 फरवरी को अमेरिकी गठबंधन ने रक्का के 20 किलोमीटर पश्चिम में तशरीन क्षेत्र पर हमला किया था जिसमें नौ व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हुए थे।
इसी प्रकार रक्का के पश्चिम में 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अस्सौरह शहर के अत्तबक़ह क्षेत्र पर हमला हुआ था जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ मारी गयी।
इसी प्रकार अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन के युद्धक विमानों ने 6 जनवरी को सीरिया के रक्का नगर के लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में सुवैदिया अलकबीरा गांव पर हमला किया था जिसमें कम से कम आठ आम नागरिक मारे गये थे।
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ या सीरियाई सरकार की अनुमति के बिना सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर बम्बारी आरंभ कर दी है।
अमेरिका की अगुवाई में बने गठबंधन पर बारमबार आम नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया चुका है। इस गठबंधन ने आतंकवादी गुट दाइश को समाप्त करने का जो दावा किया था उसे प्राप्त करने में वह अब तक विफल रहा है। MM