सऊदी अरब हुआ दूसरों के सामने हाथ फैलाने पर मजबूर
सऊदी अरब ने कुवैत से अरबों डालर की सहायता की गुहार लगाई है।
अपने देश को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए सऊदी अरब ने अब कुवैत से पैसों की मांग की है।
सऊदी अरब की थलसेना के उप प्रमुख फ़हद बिन तुर्की ने बताया है कि सऊदी अरब को दिवालियेपन से बचाने के लिए सऊदी शासक ने कुवैत से दस अरब डालर की मदद मांगी है।
नबा टेलिविज़न चैनेल के अनुसार सऊदी अरब के शासक सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने कहा है कि यदि देश में गंभीर आर्थिक संकट न होता तो मैं अरबों डालर की मांग कुवैत से न करता। सऊदी अरब के शासक ने कुवैत के शासक के साथ भेंट में कहा कि वर्तमान समय मे हम न केवल अपनी बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
रिपोर्टों से पता चलता है कि यमन युद्ध का ख़र्च अब सऊदी अरब से बर्दाशत नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सरकारी ख़ज़ाना दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी सऊदी अरब ने अन्तर्राष्ट्रीय बैंको से अरबों डालर की मांग कर चुका है।