दाइश के डर से उत्तरी मिस्र से भागते इसाई परिवार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37224-दाइश_के_डर_से_उत्तरी_मिस्र_से_भागते_इसाई_परिवार
आतंकी हमलों के बाद उत्तरी मिस्र से इसाई परिवार बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१७ १७:२० Asia/Kolkata
  • दाइश के डर से उत्तरी मिस्र से भागते इसाई परिवार

आतंकी हमलों के बाद उत्तरी मिस्र से इसाई परिवार बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं।

क़ाहिरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीना मरूस्थल प्रांत के अलअरीश नगर में सात इसाइयों की हत्या के बाद से यहां पर रहने वाले इसाई संप्रदाय के लोग अपने घरबार छोड़कर भाग रहे हैं।

मिस्र के इस्माइलिया नगर के गिरजाघर के कुछ सूत्रों का कहना है कि पिछले दो दिनों के दौरान 40 से अधिक इसाई परिवार अलअरीश नगर से अपने घर छोड़कर भाग गए।  इस्माइलिया नगर के गिरजाघर ने इसाइयों की हत्या की निंदा की है।  वहां से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि यह कार्य, मिस्र की राष्ट्रीय एकता को चोट पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान मिस्र के सात इसाइयों की सशस्त्र लोगों ने हत्या कर दी जिसके बाद इसाई समुदाय में भय व्याप्त है।

ज्ञात रहे कि मिस्र के सीना प्रांत में दाइश के आतंकवादी लंबे समय से सक्रिय हैं जो समय-समय पर आतंकवादी कार्यवाहियां करते रहते हैं।   पिछले सप्ताह दाइश ने एक वीडियो जारी करके मिस्र के इसाईयों को मारने की धमकी दी थी।