दक्षिणी बग़दाद में दो धमाके, स्वयंसेवी बल ने दी धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37458-दक्षिणी_बग़दाद_में_दो_धमाके_स्वयंसेवी_बल_ने_दी_धमकी
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने दक्षिणी बग़दाद में दो धमाके की सूचना दी है जबकि स्वयं सेवी बल की कमान्ड ने देश की रक्षा और आतंकवाद से संघर्ष में व्यस्त इस सेना को बदनाम करने की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१७ १९:१७ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी बग़दाद में दो धमाके, स्वयंसेवी बल ने दी धमकी

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने दक्षिणी बग़दाद में दो धमाके की सूचना दी है जबकि स्वयं सेवी बल की कमान्ड ने देश की रक्षा और आतंकवाद से संघर्ष में व्यस्त इस सेना को बदनाम करने की ओर से सचेत किया है।

अल आलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार को दक्षिणी बग़दाद में दो धमाके हुए जिनमें एक व्यक्ति हताहत और चार अन्य घायल हो गये।

इराक़ के स्वयं सेवी बल की कमान्ड ने एक बयान जारी करके कहा कि सोशल मीडिया पर जारी होने वाले को देखने के बाद पता चलता है कि आतंकवादी गुट, बग़दाद में स्वयं सेवी बलों के जाली नाम पर लोगों को भयभीत कर रहे हैं ताकि स्वयं सेवी बल की छवि ख़राब की जा सके।

स्वयं सेवी बल की कमान्ड के बयान में आया है कि जब सेना, स्वयं सेवी बल और देश की अन्य सुरक्षा संस्थाएं दाशइ के साथ युद्ध में विजय प्राप्त कर रही हैं और इराक़ी जनता इस सफलता पर ख़ुशियां मना रही है, खेद की बात यह है कि अज्ञात गुट जनता की ख़ुशी को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बयान में आया है कि सुरक्षा संस्थाओं को चाहिए कि स्वयं सेवी बलों के जाली नाम से लोगों में भय और आतंक फैलाने वाले गुटों को पकड़ें और उन पर क़ानूनी कार्यवाही करें।

स्वयं सेवी बल ने इसी प्रकार कहा है कि स्वयं सेवी बल जनता के सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों और देश की सुरक्षा संस्थाओं से सहयोग करता है। इसी मध्य सेना ने नैनवा प्रांत के बादूश क्षेत्र के दामरजी सग़ीरा पर क़ब्ज़ा कर लिया। (AK)