इस्लाम स्वीकार करने के आरोप में इस्राईल सैनिक को सज़ा
एक इस्राईली सैनिक को इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।
फ़िलिस्तीन की समा समाचार एजेन्सी के अनुसार इस्राईल के Valentin Vladmir Mozolewski वालेंटिन व्लादमीर मोज़ोल्वेस्की नामक सैनिक को बुधवार को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया गया। इस्राईल की पुलिस ने इस समाचार की पुष्टि की है।
इस्राईली पुलिस का कहना है कि मोज़ोल्वेस्की नामक सैनिक ने कुछ समय पहले एक मुसलमान महिला से शादी कर ली थी और वह मुसलमान हो गया था। पुलिस के अनुसार जैसे ही हमें इस बात की सूचना मिली कि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार किया है हमने उसको गिरफ़्तार कर लिया। ज्ञात रहे कि इस समय मोज़ोलवेस्की, इस्राईल की पुलिस की गिरफ़्त में है और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के नासेरा नगर के न्यायालय में उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही चल रही है।
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में कोरिया के कुछ सैनिकों ने भी इस्लाम स्वीकार किया था।