आतंकवादियों का आत्मघाती कुत्ता ! वीडियो
इराक़ और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश अब इराक़ी सैनिकों के खिलाफ " आत्मघाती कुत्तों " का प्रयोग कर रहा है।
इराक में जनसेना या " हश्दुश्शाबी " ने एक वीडियो क्लिप जारी करके बताया है कि इराक़ में दाइश के आतंकवादी, कुत्तों पर बम बांध पर उन के पास भेज रहे हैं।
याद रहे इस से पहले भी दाइश के आतंकवादियों ने इराक़ के फल्लूजा नगर की आज़ादी के समय इराकी सेना के खिलाफ मुर्गियों को इस्तेमाल किया था।
इराक़ की " हश्दुश्शाबी सेना " के जवान वीडियो क्लिप में यह बताते देखे जा सकते हैं कि आतंकवादी इन कुत्तों को कैसे इस्तेमाल करते हैं।
याद रहे इराक़ में आतंकवादी संगठन दाइश अंतिम सांसे ले रहा है और इराकी सेना, इस देश की जन सेना के साथ दाइश के गढ़ मूसिल को आज़ाद कराने वाली है।
इराकी सेना के अधिकारी फहमी अब्बास ने भी बताया है कि दाइश के आतंकवादियों ने 600 कुत्तों पर बम लगा कर इराकी सेना से मुक़ाबले के लिए उन्हें तैयार किया है।
मूसिल के अधिकांश क्षेत्रों पर इराक़ी सेना का क़ब्ज़ा हो चुका है। (Q.A.)