अमरीका, यमन में गुप्त रूप से सैनिक भेजना चाहता है
अमरीकी रक्षामंत्रालय पेन्टागन मध्यपूर्व और उत्तरी अफ़्रीक़ा में गुप्त रूप से विशेष सैनिकों को भेजने का प्रयास कर रहा है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पेन्टागन की नई कार्यवाही से पता चलता है कि अमरीकी सेना यमन और उत्तरी अफ़्रीक़ा के कुछ क्षेत्रों पर भीषण हमले करने का इरादा रखती है।
अमरीकी सेना ने जनवरी 2017 में पिछले दो वर्ष के दौरान यमन पर अपना पहला ज़मीनी हमला किया था।
अमरीका ने इस ज़मीनी हमले के बाद पिछले सप्ताह यमन पर व्यापक हवाई हमले किए हैं।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने स्वयं इन हमलों का आदेश जारी किया था
अमरीका, यमन पर सऊदी अरब के हमलों का मुख्य समर्थक रहा है और यह हमले अलक़ायदा से संघर्ष के बहाने अंजाम दिए गये हैं।
वाइट हाऊस के समर्थन से यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक हज़ारों आम नागरिक हताहत व घायल हो चुके हैं। (AK)