सीरियन पायलट, घायलावस्था में तुर्की में मिला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37780-सीरियन_पायलट_घायलावस्था_में_तुर्की_में_मिला
पिछले दिन सीरिया का एक युद्धक विमान तुर्की की सीमा के निकट गिरकर तबाह हो गया था। इसका पायलट जीवित तुर्की में मिल गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१७ २०:४१ Asia/Kolkata
  • सीरियन पायलट, घायलावस्था में तुर्की में मिला

पिछले दिन सीरिया का एक युद्धक विमान तुर्की की सीमा के निकट गिरकर तबाह हो गया था। इसका पायलट जीवित तुर्की में मिल गया है।

पिछले दिनों सीरिया की सीमा के निकट इदलिब प्रांत के उत्तर में सीरिया का मिग-21 युद्धक विमान गिरकर तबाह हो गया था और ज़मीन पर गिरने से पहले ही पायलट विमान से कूद गया था।

घटना के बाद से ही पायलट की तलाश जारी थी जो रविवार को जीवित अवस्था में मिल गया। के समाचार पत्र डेली सबाह ने इस समाचार की घोषणा करते हुए कि अंताकिया शहर के यायलाजिक गांव के निकट पाया गया।

पिछले दिन स्थानीय लोगों ने देखा था कि जब युद्धक विमान गिर रहा था तो उसमें से पायलट बाहर कूदने में सफल हो गया था। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युद्धक विमान कैसे गिरा। तुर्क  प्रधानमंत्री बिन अली येलदरीम ने शनिवार को कहा था कि अभी तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं है और शायद मौसम की ख़राबी की वजह से विमान गिरा हो।

आतंकवादी गुट अहरारुश्शाम ने भी दावा किया कि उसके लड़ाकों ने विमान को मार गिराया है। सीरिया सरकार से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि तकनीकी ख़राबी की वजह से विमान गिरा और सरकार ने विमान पर किसी भी प्रकार के हमले का खंडन किया था। (AK)